फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman accuses neighbor of snatching jewelery by beating her

महिला ने पड़ोसी पर लगाया पिटाई कर जेवरात छीनने का आरोप

Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses neighbor of snatching jewelery by beating her
क्षेत्र के राईपुर गांव में बीते शुक्रवार की शाम पड़ोसी की पिटाई से आहत महिला थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दी। इसमें पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी ने उसे और उसकी आठ वर्षीय पुत्री को अकारण बुरी तरह से मारापीटा। साथ ही गले में मौजूद मंगलसूत्री आदि छीन लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला रेनू पत्नी महेश उपाध्याय सुरेरी थाना क्षेत्र के राईपुर गांव की रहने वाली है। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार की शाम वह राशन कार्ड बनवाने के लिए गांव में स्थित एक दुकान पर गई थी। इस दौरान उसकी आठ वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। पड़ोसी के पुत्र ने बिना कारण उसके घर पहुंचकर उसकी पुत्री की पिटाई कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर पीड़िता पड़ोसी के घर पर उलाहना देने पहुंची। इस दौरान पड़ोसी ने उसकी पिटाई की। साथ ही गले से मंगलसूत्र व नाक की नथुनी आदि छीन लिया। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि मामला मारपीट का है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed