फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   With the consent of the family, the loving couple got married

परिजनों की सहमति से प्रेमी युगल ने रचाई शादी

Sun, 23 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
With the consent of the family, the loving couple got married
क्षेत्र के मंदूपुर व खुज्झी गांव के प्रेमी युगलों ने परिजनों की सहमति से चंदवक थाना परिसर राम जानकी मंदिर में शादी की रस्म पूरी कराई गई। शादी में परिवार के अलावा दोनों की मौजूदगी में पुलिस ने शादी कराई। क्षेत्र के मंदूपुर गांव निवासी गुलाब की पुत्री प्रीति व खुज्झी गांव निवासी बीरबल के पुत्र आकाश में दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी परिवार के लोगों अब जाकर हुई। जानकारी होने पर दोनों पर अपने बच्चों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिवार के लाख मना करने के बाद भी दोनों प्रेमी युगल मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके चलते दोनों परिवार के लोगों में आए दिन विवाद होता रहा। प्रेमी युगल के नहीं मानने पर मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर मामला की जानकारी की। दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने के बाद दोनों के परिजन शादी करने के लिए तैयार हो गया। दोनों पक्षों की सहमति पर पुलिस ने थाना परिसर स्थित राम जानकारी मंदिर में शादी की रश्म पूरी कराई। इस दौरान शंकर राम, राजेश, बल्ली, रामजीत, दुक्खीराम व ग्राम प्रधान मनोज सिंह सहित दोनों के परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed