{"_id":"6aac454c6a6402843406f553","slug":"wished-for-the-progress-of-industries-lord-vishwakarma-was-worshipped-in-500-factories-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-163109-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: उद्योगों की उन्नति की कामना की, 500 कारखानों में पूजे गए भगवान विश्वकर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: उद्योगों की उन्नति की कामना की, 500 कारखानों में पूजे गए भगवान विश्वकर्मा
विज्ञापन
पीयू की मैकेनिकल इंजीनियरिंग वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते शिक्षक, कर्मचारी
जौनपुर।
सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर बृहस्पतिवार को जिले में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। शहर से गांव तक के कल-कारखानों, वर्कशॉप, दुकानों और प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। कारीगरों और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों ने मशीनों, औजारों और वाहनों की सफाई करके उन्हें फूल-मालाओं से सजाया। मुंगराबादशाहपुर के औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित विभिन्न फैक्टरियों और कारखानों में विशेष आयोजन हुए। अभिनव स्टील, वरुण बेवरेज, हॉकिंस कुकर, एचआईएल लिमिटेड, सुनील इंटरप्राइजेज, सुविको बायो फर्टिलाइजर सहित कई प्रतिष्ठानों में मशीनों और उपकरणों का पूजन किया गया। फैक्ट्री मालिकों, प्रबंधकों और कर्मचारियों ने उद्योगों की उन्नति, श्रमिकों की सुरक्षा और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद कई स्थानों पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ।
मड़ियाहूं में विश्वकर्मा मंदिर में 45वां वार्षिकोत्सव मनाया गया
मड़ियाहूं में विश्वकर्मा मंदिर में 45वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बिरहा मुकाबले का आयोजन हुआ। बदलापुर
में घनश्यामपुर, लेदुका, बटाऊबीर और तियरा आदि बाजारों व गांवों में वाहनों और कल-कारखानों का पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। शाहगंज
में कारखानों, वर्कशॉप, दुकानों और प्रतिष्ठानों में मशीनों व औजारों की पूजा हुई। सिंगरामऊ
में विभिन्न स्थानों पर पूजा पंडाल सजाकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। शाम को बिजली झालरों से परिसर जगमगाए। केराकत
में गोमतेश्वर महादेव और सिहौली स्थित विश्वकर्मा मंदिर सहित सरकी, सूरतपुर, पेसारे, थानागद्दी, नई बाजार और मुफ्तीगंज में हवन-पूजन हुआ। खेतासराय
में इंजीनियरिंग वर्कशॉप, बेकरी, मशीनरी प्रतिष्ठानों समेत लोहार, बढ़ई और मैकेनिकों ने मशीनों, वाहनों व औजारों का पूजन किया।