फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Will today the appointment letter to the wife of martyr PM

सीएम आज देंगे शहीद की पत्नी को नियुक्तिपत्र

Tue, 21 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को मथुरा में शहीद हुए दरोगा संतोष यादव के  गांव केवटली आएंगे। वह शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी पत्नी को नियुक्ति पत्र और सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आने को लेकर केवटली गांव में बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। गांव पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया है। सोमवार को  पूरे दिन गांव में अफसरों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन


हेली पैड से लेकर शहीद के घर तक पहले से ही की गई बैरिकेडिंग आदि को दुरुस्त कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

 

 मथुरा के जवाहर बाग कांड में शहीद हुए दरोगा संतोष यादव के घर श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले 12 जून को तय था। लेकिन ऐन मौके पर कार्यक्रम स्थगित हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी से शहीद का परिवार मुख्यमंत्री के आने के इंतजार में है। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि मुख्यमंत्री शहीद की पत्नी मिथिलेश को नियुक्ति पत्र व 50 लाख का चेक देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed