फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Will search for such villages where not even a single marriage took place

Jaunpur News: ऐसे गांव तलाशेंगे जहां नहीं हुई एक भी शादी

Sun, 19 Jan 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Will search for such villages where not even a single marriage took place
जौनपुर। जिले में समाज कल्याण विभाग से सामूहिक विवाह का लक्ष्य पूरा करने की प्रगति धीमी है। 1922 सामूहिक विवाह के सापेक्ष 703 विवाह हो सका है। अब ऐसे ग्राम पंचायतों की तलाश हो रही है जहां एक भी विवाह नहीं हुआ है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से तरह-तरह की रणनीति तय की गई है। बीते एक माह से खरमास होने से किसी प्रकार का शुभ या मांगलिक कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था। सामूहिक विवाह में जोड़ों के खाते में 35 हजार रुपये तो 10 हजार का उपहार दिया जाता है। दिसंबर में बदलापुर महोत्सव में 500 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया तो मड़ियाहूं में सामूहिक विवाह कराया गया था। जिले के 1740 ग्राम पंचायतों में उन ग्राम पंचायतों को तलाश की जा रही है, जहां एक भी गरीब परिवार ने सामूहिक विवाह का लाभ नहीं लिया है। इसके लिए वहां के ग्राम प्रधान, बीडीसी व पूर्व प्रधान से बातचीत की जा रही है। इससे वह अपने क्षेत्र के गरीब परिवार की बेटियों का हाथ पीला करने में मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed