फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Will resign if farmers are hurt by agricultural bill: revision

कृषि बिल से किसानों का अहित हुआ तो दे दूंगा इस्तीफा: रविकिशन

Fri, 01 Jan 2021 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Will resign if farmers are hurt by agricultural bill: revision
थानागद्दी। गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और भोजपुरी सिने स्टार रविकिशन ने कृषि बिल को किसानों के हित में करार दिया है। उन्होंने कहा कि किसान धरना समाप्त कर दें। अगर कृषि बिल से किसानों का अहित हुआ तो मैं संसद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दूंगा।
विज्ञापन

अपने पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर पैतृक गांव बिसुई में पहुंचे सांसद ने प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि मोदी और योगी युग में देश और प्रदेश के किसान और मजदूर सहित किसी इंसान का अपमान नहीं होगा। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके हितों को ध्यान में रखकर एमएसपी डेढ़ गुना कर दी गई है। बिल वापसी का सवाल नहीं है, लेकिन संशोधन जरूर हो सकता है। प्रदेश में विकास की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि माता से आंतरिक सुरक्षा और प्यार मिलता है। पिता वाह्य सुरक्षा कवच होता है। माता व पिता की सेवा करना हमारा कर्तव्य होना चाहिए। इसी सेवा की शक्ति से मैं आज दुनिया में अपनी पहचान बनाने में सफल हो सका है। वह अपने पिता स्व. श्याम नारायण शुक्ल को याद कर भावुक हो उठे। सड़कों का जाल बिछ गया है। बिजली, पानी, महिला सशक्तिकरण और परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प से तस्वीर बदल गई है। कहा भोजपुरी भाषा शीघ्र ही संविधान की आठवीं अनुसूची में होगी। इस मौके पर शशांक किशन, गुड्डू पंडित, संदीप द्विवेदी, विराट सिंह व आदर्श चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed