फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purvanchal university conduct entrance exam for research in 50 subjects committee formed

पूर्वांचल विश्वविद्यालय: 50 विषयों में शोध के लिए होगी प्रवेश परीक्षा, समिति का गठन; ऐसे करें आवेदन

Fri, 04 Oct 2024 02:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2024 02:59 AM IST
सार

Jaunpur News: कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि शोध प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी चल रही है। समर्थ पोर्टल पर आवेदन लिया जाएगा। शासन की गाइड लाइन के हिसाब से परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Purvanchal university conduct entrance exam for research in 50 subjects committee formed
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय 50 विषयों में शोध के लिए प्रवेश परीक्षा कराएगा। इसके लिए समिति का गठन कर दिया गया है। परीक्षा के लिए समर्थ पोर्टल के जरिए आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन


पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के साथ ही विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए शोध प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। शासन के निर्देश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दिया है। आनलाइन आवेदन के लिए शीघ्र ही समर्थ पोर्टल पर आवेदन आने शुरू हो जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन आवेदन के लिए तिथि घोषित करने की तैयारी में है। परीक्षा कराने के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। समिति परीक्षा के लिए खाका तैयार कर रहा है।

विज्ञापन

इन विषयों में शोध कराने की तैयारी
बायोटेक्नोलॉजी, बिजनेस इकोनॉमिक्स/ व्यवसायिक अर्थशास्त्र, वूमन रिसोर्स डेवलपमेंट/मानव संसाधन विकास, वित्तीय अध्ययन, बिजनस मैनेजमेंट, व्यवहारिक मनोविज्ञान, कम्प्यूटर अप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, जनसंचार एवं पत्रकारिता, नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान,गणित, भूगर्भ विज्ञान/ एप्लाईड जियोलॉजी, विधि, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, मनोविज्ञान,सैन्य विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, शिक्षा संकाय (बीएएड), प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, फसल विज्ञान, आनुवांशिकी पादप प्रजनन,पादप रोग विज्ञान, कीट विज्ञान, कृषि रसायन विज्ञान और मृदा विज्ञान, उद्यान विज्ञान, पशुपालन एवं डेयरी विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, भूगोल, व्यायाम शिक्षा, कृषि प्रसार, संगीत, कृषि अभियान्त्रिकी आदि विषयों के लिए शोध प्रवेश परीक्षा कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed