फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife's body recovered from the canal on the ninth day of the incident

Jaunpur News: घटना के नौवें दिन नहर से बरामद हुआ पत्नी का शव

Tue, 14 Jan 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wife's body recovered from the canal on the ninth day of the incident
खुटहन। सिंचाई के दौरान लापता हुए दंपती में पत्नी का शव घटना के नौंवे दिन शारदा सहायक नहर से पुलिस ने बरामद किया। उधर पति के शव की तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि घटना में पुलिस ने बगल के चार चकदारों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को जेल भी भेज दिया। पत्नी का शव मिलने के बाद पुलिस और अधिक सक्रियता से पति का शव तलाशने में जुटी हुई है। बरामद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पांच जनवरी को गांव निवासी रामचरित्तर गौतम (58) पत्नी किस्मत्ती देवी (56) के साथ बी घर से 400 मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां से दोनों गायब हो गए थे। घटना की छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि बगल के गांव अकबरपुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपती जिस खेत की सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा उक्त आरोपितों का भी खेत हैं। जिसकी सुरक्षा हेतु नंगे तार की बाड़ घेर उसमें करंट दौड़ाया गया था। गायब दंपती की पुत्री ने भी थाने में दी गई तहरीर में ऐसी ही आशंका जाहिर की थी। सात जनवरी को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रधान ने स्वीकार किया कि रविवार की सुबह तार में दौड़ रहे करंट से दंपती की मौत हुई है। साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों का शव वाहन में लादकर बासूपुर गांव की नहर में फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस लगातार शवों की तलाश कर रही थी। सोमवार को वहां से करीब दो किमी दूर शेखाईं गांव में नहर से किसमत्ती देवी का शव पुलिस ने बरामद किया। संवादब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed