फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife went to hospital, husband reported kidnapping

पत्नी गई मायके, पति ने अपहरण की कराई रिपोर्ट

Sat, 03 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wife went to hospital, husband reported kidnapping
सुईथाकला। विवाहिता के अपहरण की सूचना पर शुक्रवार की रात सरपतहां पुलिस घंटों परेशान रही। पुलिस की छानबीन में पता चला कि विवाहिता खुद से अपने मायके गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात सरपतहा थाना क्षेत्र के अमावां कला गांव निवासी करन ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी (30) के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी संपूर्णानंद राय अपनी टीम के साथ के साथ छानबीन में जुट गए। पुलिस की छानबीन में भी विवाहिता का पता नहीं चला तो थानाध्यक्ष ने उसके मायके के बारे में पूछताछ की। पता चला कि उसका मायका गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ताउखोर गांव में है। थाना प्रभारी ने बड़हलगंज थाने की पुलिस की मदद से उसके मायके में पता कराया तो पता चला कि विवाहिता अपने मायके में ही है। पुलिस ने विवाहिता से फोन पर बात की तो उसने बताया कि उसका पति उसे मायके नहीं आने देता था, इसलिए उसने अपने दोनों भाइयों पिन्टू और संजय तथा मां को रात में बुलाकर चली आई। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि अब पुलिस अपहरण की झूठी सूचना देने के आरोप में विवाहिता के पति के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed