फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife given divorce in Panchayat, case registered on SP's orders

Jaunpur News: पंचायत में पत्नी को दिया तलाक, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Sep 2024 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Wife given divorce in Panchayat, case registered on SP's orders
केराकत। शादी में सोने की चेन और 50 हजार रुपये न मिलने पर पति ने पंचायत में अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने कानून का सहारा लेते हुए पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जफराबाद थानांतर्गत गजना मोईद्दीनपुर के कलीम की शादी तीन साल पूर्व केराकत में यास्मीन के साथ हुई थी। शादी के समय दहेज में बाइक, 30 हजार नकदी सहित अन्य गृहस्थी के सामान दिए गए थे। शादी के बाद ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने का ताना देते थे। यास्मीन बानो ने बताया कि उसके मायके वालों ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। जनवरी में विवाद को लेकर वह मायके चली गई। एक सप्ताह पूर्व समझौता के लिए दोनों पक्षों में पंचायत होने लगी। बातचीत चल रही थी कि इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोग शर्त रखने लगे। महिला के इनकार करने पर पंचायत के सामने ही उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और बोला कि आज से रिश्ता खत्म। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। एसपी के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed