फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife died after Husband death after 12 hour in jaunpur

यूपी: पहले पति की हुई मौत, अंतिम संस्कार कर लौटते ही चली गई पत्नी की जान

Mon, 10 May 2021 05:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 May 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Wife died after Husband death after 12 hour in jaunpur
demo pic

जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र में राष्ट्रीय बिंद विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्बली राम बिंद का रविवार को निधन हो गया। वह मेदपुर बनकट गांव के निवासी थे। उनकी अंत्येष्टि कर परिजन घर लौटे तो कुछ देर बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। महज 12 घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव के लोग भी सकते में हैं।

विज्ञापन


सत्तर वर्षीय दुर्बली राम बिंद वर्ष 1996 में मछलीशहर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और दूसरे नंबर पर रहे। वह भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में भी विभिन्न पदों पर रहे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव को फाफामऊ (प्रयागराज) ले गए।
विज्ञापन


देर शाम अंत्येष्टि कर घर लौटे तो कुछ देर बाद ही शाम करीब छह बजे पत्नी शांति देवी(65) का भी निधन हो गया। 12 घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी का अंतिम संस्कार भी फाफामऊ में किया गया। दुर्बली राम बिंद के निधन पर भाजपा नेता राजेश सिंह, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, डॉ. गुलाब बिंद, सपा नेता संतोष बिंद, लालचंद्र गुप्ता, इंद्रसेन सिंह, राकेश सिंह, अजीत सिंह, सुधीश मौर्य आदि ने शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed