{"_id":"2f8a7f1f08f8b8d0de8baf58993c86b5","slug":"whoopsie-summer-jam-came-out-of-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ्फ: गर्मी में जाम से निकल गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ्फ: गर्मी में जाम से निकल गई जान
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Tue, 12 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। होमगार्डों के भरोसे ट्रैफिक संचालित करने का अफसर दावा करते हैं। सोमवार को स्थिति यह थी कि जाम में फंसकर लोग यह कहने को विवश हो गए कि उफ्फ जाम में आज निकल गई जान।
दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी होते ही शाहीपुल से लेकर चहारसू चौराहा, कोतवाली, सब्जीमंडी, ओलंदगंज और जेसीज चौराहे तक इस कदर जाम हुआ कि लोग घंटों चिलचिलाती धूप में फंसे रहे।
न कोई आगे जा पा रहा था न ही पीछे। जाम से बचने के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों का भी कहीं अता पता नहीं था। लोगों ने खुद व्यवस्था संभाली और किसी तरह जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
इस दौरान जाम में फंसे कई लोग प्यास से तड़पते देखे गए। लोग एक दूसरे से पानी मांगते रहे। सबसे मुश्किल हालत स्कूली बच्चों की देखने को मिली। ओलंद गंज में जाम में फंसे स्कूली बच्चे भी पानी मांग रहे थे।
बच्चों पर तरस खाए दूकानदारों ने कुछ को पानी पिलाया। शहर की यातायात व्यवस्था इतनी चरमरा गई है कि रात में भी लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं।