फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Whipped out a procession to

जुलूस निकाल प्रदेश सरकार को कोसा

Wed, 01 Jul 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Wed, 01 Jul 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Whipped out a procession to
भारतीय जनता पार्टी के मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों निषाद समाज के लोगों ने अनूसचित जाति में शामिल आदि मांगों को मंगलवार को जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।
विज्ञापन

अखिलेश निषाद को कम मुआवजा देने पर रोष प्रकट किया गया । इस दौरान अखिलेश निषाद के परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, मुआवजे  की राशि एक करोड़ करने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


निषाद समाज के सैकड़ों लोग मंगलवार को सद्भावना पुल पर एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरना प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान भारतीय मछुआरा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज कश्यप ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शन करने वालों पर गोलियां चलवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  मांगों को लेकर सात जून को मगहर गोरखपुर में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे निर्दोष लोगों पर पुलिस ने खुले आम गोलियां बरसाई। जिसमें अतिपिछड़ा वर्ग के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र अखिलेश निषाद की मौत हो गई। साथ ही 37 निर्दोष लोगों को तत्काल जेल में बंद कर दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार निषाद, केवलधारी निषाद, प्यारेलाल, प्रदीप, फूलचंद्र, बच्चूलाल, बाबूराम आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed