फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When the sun shone, everyone from children to old people were happy and got relief from the cold.

Jaunpur News: धूप खिली तो खिलखिलाए बच्चे लेकर बूढे तक, ठंड से मिली राहत

Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
When the sun shone, everyone from children to old people were happy and got relief from the cold.
जौनपुर। मौसम में बदलाव इस ठंड में खूब देखने को मिल रहा है। तीन दिन पहले बूंदाबांदी के के बाद से दो दिन से लगातार धूप निकल रही है। जिससे लोगों को ठंड और गलन से राहत मिली। मंगलवार को खिली धूप के बाद से सर्दी में कमी आई। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाजार में भी चहल पहल दिखाई दी। किसान सुबह पशुओं को चारा पानी की व्यवस्था में खेतों में निकल गए।
विज्ञापन

दो दिन से लगातार हो रही धूप से आमजनमानस से लेकर पशु पक्षी राहत महसूस कर रहे हैं। धूप खिलने से पार्कों में भी रौनक देखी गई। सुबह कोहरा न होने और हवा के न चलने से मौसम साफ होने की संभावना बढ़ गई थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूर्य देव के दर्शन होते ही लोग छतों पर पहुंच गए। पार्कों में बच्चों की गूंज भी सुनाई देने लगी। करीब चार बजे तक धूप रहने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। पांच बजे से फिर गलन में इजाफा होने लगा। मौसम में बदलाव से किसानों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

धूप ने आलू, अरहर, सरसों की फसल को पाला मारने के खतरे से बचा दिया है। बदलापुर क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी किसान भोलानाथ, जफराबाद के किसान दिनानाथ, सुरेश कुमार ने बताया है धूप होने से आलू, मटर व सब्जी की फसलों में पाला नहीं लगेगा। जिससे पैदावार अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed