फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When she refused to make a reel, she threw her husband out of the house.

Jaunpur News: रील बनाने से मना किया तो पति को घर से भगाया

Tue, 24 Dec 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
When she refused to make a reel, she threw her husband out of the house.
जफराबाद क्षेत्र के बशीरपुर गांव में रील बनाने से मना करने पर पत्नी ने पति को घर से भगा दिया। पति ने तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव निवासी अशोक मौर्या ने पत्नी की मौत के बाद कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसकी तीन संतानें हैं। दूसरी पत्नी से भी एक संतान पैदा हुई। अशोक रोजी रोटी के लिए मुंबई चला गया।
वह जब मुंबई गया तो उसकी पत्नी ने उसके पहली पत्नी की संतानों को सास-ससुर के जिम्मे डाल दिया। पति की अनुपस्थिति में वह मोबाइल से रील बनाने लगी। ऐसे में परिजन उस पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। पत्नी की लगातार मिल रही शिकायत पर अशोक घर चला आया।
विज्ञापन

उसने देखा कि उसकी पत्नी एक अन्य युवक के साथ घूमने जा रही है। उसने विरोध किया तो पत्नी ने उसे घर से चले जाने को कहा। युवक ने भी उसे धमकी दी। अशोक ने 112 पुलिस बुलाई। पुलिस के सामने भी पत्नी उसे धमकी देती रही। डर से वह अपनी बहन के घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed