फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When did you miss Chhathi Maiya, you celebrated with me...

Jaunpur News: कबहुं ना छूटी छठी मइया हमनी से बरत तोहार...

Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
When did you miss Chhathi Maiya, you celebrated with me...
जौनपुर। करीब 55 लाख की आबादी के बीच 60 छठ घाटों पर 12 हजार से अधिक परिवार के लोग सूर्य षष्ठी के महापर्व डाला छठ की पूजा करेंगे। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुए इस चार दिनी महापर्व में शनिवार को व्रती महिलाओं ने वेदी पूजन किया और खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर दिया। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर इस महाव्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे सूर्योदय का समय हो रहा था। महिलाएं घाट पर पहुंचकर वेदी पूजन करते हुए छठी मइया से सकुशल व्रत की मन्नत कीं। इस दौरान छठी मइया के गीतों से घाट गूंजते रहे। व्रती महिलाएं कबहुं ना छूटी छठी मइया हमनी से बरत तोहार..., कांचही बास के बहंगिया... जैसे गीत गाती नजर आईं। जौनपुर शहर में गोमती नदी के किनारे विसर्जन घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट आदि स्थानों पर प्रमुख रूप से छठ पूजा मनाया जाता है।
विज्ञापन


चंद्र दर्शन कर खाई बखीर
व्रती महिलाओं ने चंद्र दर्शन कर छठी मैया की पूजा अर्चना के बाद बखीर का भोग लगाया व जल ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे के उपवास की शुरुआत की। घर परिवार व आसपास के लोगों ने बखीर पूड़ी का प्रसाद चखा। सभी ने भगवान सूर्य व छठी मैया के जयकारे लगाए। चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर दउरा ले घाटों पर पहुंचेंगे श्रद्धालु
छठ घाटों पर रविवार को दोपहर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सिर पर पूजा सामग्री एवं प्रसाद से भरा दउरा लेकर व्रती महिलाओं के परिजन चलेंगे। शहर के विर्सजन घाट, शेखपुर घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट, शिव घाट, बलुआ घाट, कंकड़हे घाट, मियांपुर घाट आदि घाटों पर दोपहर से भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। इन छठ घाटों का नजारा मेला जैसा नजर आएगा।


छठ पूजा में दो करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

जौनपुर। छठ पूजा आस्था के साथ ही कारोबारी दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण हो गया है। जिले में छठ पूजा के उपलक्ष्य में करीब दो करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। छठ व्रत करने वाली जौनपुर के उर्दू बाजार निवासी सीमा ने बताया कि इस पूजा में कम से कम एक हजार रुपये का फल तो जरूर लगता है। यदि इस हिसाब से देखें तो 12 हजार परिवार पूजा करेगा। यानी एक करोड़ 20 लाख रुपये तो फल का कारोबार हो गया। बाकी करीब 80 लाख रुपये के दउरा और अन्य सामानों का कारोबार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed