फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When 10 dead bodies reached Birbalpur Basti, women became unconscious, every eye moist.

Jaunpur News: बीरबलपुर बस्ती पहुंचे 10 शव तो महिलाएं हुई बेसुध, हर आंख नम

Sat, 05 Oct 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
When 10 dead bodies reached Birbalpur Basti, women became unconscious, every eye moist.
मिर्जामुराद (वाराणसी)। कटका गांव के समीप सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 10 लोगों के शव शुक्रवार की शाम रामसिंहपुर ग्राम पंचायत की बीरबलपुर बस्ती में 10 एंबुलेंस से पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। महिलाएं अपने बेटों और पति के शव से लिपट कर बिलखने लगीं। बस्ती में गांव और आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


माहौल इतना हृदय विदारक था कि पीड़ित परिवारों के पुरुषों के साथ ही मौके पर मौजूद ग्रामीण भी अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। पुलिस और ग्रामीणों ने बड़ी ही मुश्किल से पीड़ित परिवारों की महिलाओं को शवों के पास से हटाया। इसके बाद जाकर एंबुलेंस सभी शव को लेकर मिर्जापुर के कछवां बाजार थाना क्षेत्र के बरैनी घाट के लिए रवाना हुई। उधर, गंगा किनारे बरैनी घाट पर एक साथ 10 शव की अंत्येष्टि की गई तो वहां भी आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने ऐसी दुखदायी घटना हाल-फिलहाल के वर्षों में नहीं देखी थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पीएसी और पुलिस बल के साथ मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजय राज वर्मा और एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव के अलावा मिर्जापुर जिले के पुलिस अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कितना बदकिस्मत हूं कि दो बेटों को मुखाग्नि दे रहा हूं
कछवां रोड। गंगा किनारे बरैनी घाट पर आठ मृतकों को मुखाग्नि उनके पिता ने दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम कुमार को उनके 17 वर्षीय बेटे करन ने मुखाग्नि दी। इसके अलावा नवासा में रहने वाले अरुण कुमार के शव को उसके नाना बाबा ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed