{"_id":"580e62fe4f1c1bba3cbc211d","slug":"what-will-be-the-party-of-ram-were-not-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राम की नहीं हुई तो जनता की क्या होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राम की नहीं हुई तो जनता की क्या होगी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
बसपा के भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि सपा, भाजपा को झूठ बोलने में महारत हासिल है। भाजपा जब भगवान की नहीं हुई तो जनता की क्या होगी, सपा में इन दिनों चाचा-भतीजे में जंग छिड़ी है। यह जंग सपा को पूर्ण रूप से खत्म कर देगी। वे सोमवार को नार्मल स्कूल के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने सैफई महोत्सव में हर साल पांच सौ करोड़ रुपये खर्च किए। अगर ये रुपये गरीबों पर खर्च होते तो उनकी स्थिति में बदलाव होता। उन्होंने कहा कि बसपा ने 25 लाख लोगों को मान्यवर कांशीराम आवास योजना के तहत बिना भेदभाव के आवास दिया है।
भाजपा पर प्रहार करते कहा कि लोगों का खाता खुलवाकर मूर्ख बनाने का काम किया गया है। भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर कई हजार करोड़ रुपये एकत्र किए थे वह रैलियों में खर्च हो रहे हैं। अब भाजपा मंदिर नहीं संग्रहालय बनवाने की बात कर रही है। कहा कि भाजपा सिर्फ ब्राह्मणों के वोट का इस्तेमाल करती है पर उन्हें कहीं अच्छा स्थान नहीं देती।
विज्ञापन
बहन मायावती ने ब्राह्मणों के वोट लिए तो उन्हें सम्मान भी दिया। हर विभाग में पदों पर बैठाया। भाजपा के मुरली मनोहर जोशी चुनाव जीतने के बाद भी सम्मान नहीं पाए। कहा कि 16 प्रतिशत ब्राह्मण समाज 22 प्रतिशत दलितों के साथ मिलकर प्रदेश की हर सीट पर चुनाव जीत सकता है।
उन्होंने अल्पसंख्यकों से भी भाईचारा बनाते हुए आगामी चुनाव में बसपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री नकुल दुबे, जोनल कोआर्डिनेटर परेश मिश्र, अखिलेश अंबेडकर, डा. लक्ष्मीकांत, शोभनाथ चौधरी, उर्मिला राज, कौशिक कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम, संजय कुमार, प्रभावती पाल, मिर्जा जावेद सुल्तान, अमित मिश्र,
जीत बहादर यादव, लियाकत अली, श्यामनारायण प्रजापति, सर्वेश दीक्षित, संदीप द्विवेदी आदि रहे। बरसठी ः ब्लॉक के बगीचे में सतीश चंद्र मिश्र ने कहाकि आगामी विधानसभा चुनाव में बहन मायावती पांचवीं बार प्रदेश की सीएम बनेंगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम,सिरजू प्रसाद बाबा, दूधनाथ गौतम, सुषमा पटेल, नकूल दूबे, वीपी सरोज आदि रहे।