फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Welcome to the old pension restoration chariot

Jaunpur News: पुरानी पेंशन बहाली रथ का स्वागत

Mon, 02 Oct 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the old pension restoration chariot
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जन जागरण रथ यात्रा सोमवार को जनपद में पहुंची। नगर के वाजिदपुर स्थित सिद्धार्थ में यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षक चुनाव में उसी राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे जो उनकी मांगों का समर्थन करेगा। पुरानी पेंशन हमारा हक है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को और मजबूत करेंगे। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का यह जन जागरण रथ यात्रा शिक्षकों में एक नई चेतना और उत्साह का संचार करेगा।
विज्ञापन

यात्रा सुबह दस बजे सुल्तानपुर जनपद के लिए रवाना हुई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में शिक्षक बाइक से यात्रा में जुड़ गए। पालिटेक्निक चौराहा से होते हुए रथयात्रा नईगंज तिराहा पर पहुंचा। यहाँ ब्लाक अध्यक्ष सिकरारा मृत्युंजय सिंह व ब्लाक अध्यक्ष मड़ियाहूं विशाल के नेतृत्व में में शिक्षकों ने रथयात्रा का माल्यर्पण कर स्वागत किया। लखौवा उमेश यादव ने स्वागत किया। बदलापुर चौराहे पर जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed