फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Weather will change from today, light rain expected

आज से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के आसार

Wed, 09 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Weather will change from today, light rain expected
उमस भरी गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को मौसम थोड़ी राहत दे सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। मानसून पहले ही यह बारिश कृषि के लिए जहां फायदेमंद होगी, वहीं गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार की देर शाम से ही इसका असर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेश में इस बार समय से पहले ही मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया है। पूर्वांचल विवि के भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष लॉक डाउन के बाद से ही वातावरण में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। पिछले वर्ष से गर्मी कम पड़ रही है। इस वर्ष भी जून में अपेक्षाकृत कम गर्मी पड़ने के आसार हैं। पूर्वी यूपी में मानसून आने की संभावित तिथि 20 जून है, लेकिन इस बार एक सप्ताह पहले ही मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि 11 जून से उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से मध्य भारत और पूर्वी भारत के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से लेकर मध्यम वर्षा की संभावना है। पूर्वी यूपी में भी इसका प्रभाव दिखेगा। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि 10 से 12 जून तक हल्की से मध्यम या तेज बारिश की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि इस समय बारिश धान की खेती के लिए बेहद अनुकूल होगी। नर्सरी डालने में जुटे किसानों को खेत तैयार करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed