फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Weather will change again, chances of rain

फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

Sat, 02 May 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Weather will change again, chances of rain
जौनपुर। मौसम का रुख फिर बदलने वाला है। छह मई तक हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। मौसम के इस हाल को देखते हुए विशेषज्ञ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। खास तौर से खेती-किसानी में सतर्कता बरतने की जरुरत है। खेतों में पड़ी गेहूं की फसल को तत्काल सुरक्षित कर लेना चाहिए।
विज्ञापन

इस बार मौसम लगातार बदल रहा है। अप्रैल के महीने में कई बार तेज हवा और बारिश के बाद मई में भी ऐसे ही हालात बनने वाले हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया व मौमस विशेषज्ञ पंकज जायसवाल ने बताया कि पश्चिमी बिछोभ के कारण मौसम में यह उतार-चढ़ाव बना हुआ है। तीन से छह मई तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। 15 से 18 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके मद्देनजर किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई को शीघ्र पूरा कर लें। कटी हुई फसल अगर खुले आसमान के नीचे है तो उसे सुरक्षित कर लें। उन्होंने बताया कि खेतों में नमी है तो अभी सिंचाई न करें और न ही किसी फसल पर रसायनिक दवाओं का छिड़काव करें। ऐसा करना मिट्टी और फसल दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed