फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Weather changed: Viral fever patients increased in hospital

मौसम बदला : अस्पताल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज

Thu, 15 Feb 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Weather changed: Viral fever patients increased in hospital
जौनपुर। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में वायरल फीवर और सर्दी , खांसी व सांस के मरीज अधिक आ रहे हैं। विगत तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण संक्रमण और बढ़ गया है। बुधवार को ओपीडी में 1033 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

भीड़ के चलते ओपीडी कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। पिछले 15 दिन की ओपीडी पर नजर डाले तो 740 से 50 प्रतिशत वायरल फीवर, सर्दी व सांस के पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। फिजिशियन डाॅ. अशोक कुमार यादव के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण अस्थमा के रोगी भी बढ़ गए हैं। वायरल के मरीजों से से पूरी ओपीडी पटी रहती है। 200 मरीजों की ओपीडी में 80 से 90 मरीज केवल बुखार के मिल रहे हैं। तीन दिन में अस्थमा के 150 मरीज आए।
विज्ञापन


तीन दिन से बुखार हो रहा था। मौसम ठीक नहीं के कारण डाक्टर को नहीं पाया। बुधवार को डाक्टर को दिखाया तो दवा दिया। वायरल होने की बात, कहा तीन दिन में ठीक होगा। -सुगना गौतम, बडेरी रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम बदलने के बाद से जोड़ों में दर्द हो रहा था। डाक्टर को दिखाया तो कहा कि मौसम में बदलाव के कारण हो रहा है। -सोनू सोनकर, जोगियापुर
बारिश में नमी के कारण वायरल फीवर का संक्रमण बढ़ जाता है। खांसी व छींक से यह तेजी से फैलता है।ओपीडी में 1000 से 1200 मरीज आ रहे हैं। -डा. केके राय सीएमएस, जिला अस्पताल जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed