फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Weather caused drizzle with strong wind

मौसम ने ली करवट तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

Mon, 16 Nov 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Weather caused drizzle with strong wind
जौनपुर। सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से गलन बढ़ गई। भोर से ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई। कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। इससे पारा 4 डिग्री लुढ़क कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 30 सेल्सियस और न्यूनतम 18 सेल्सियस था।
विज्ञापन

रविवार को दिन भर आसमान साफ था लेकिन रात में अचानक मौसम में बदलाव आ गया। भोर में ठंडी हवाएं चलने लगीं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई। सोमवार को तेज हवा चलने और बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की फसल काट कर रखी गई है। किसान गेहूं के बुआई में जुटे हैं। बारिश होने पर काटकर रखी गई धान की फसल को नुकसान हो सकता है। गेंहू की बुआई के लिए खेतों की सिंचाई का काम भी चल रहा है। जिन किसानों ने खेतों की सिंचाई कर रखी है, उन्हें चिंता है कि बारिश होने पर गेहूं बुुवाई में देर हो सकती है। आलू की फसल को भी तेज बारिश हुई तो आलू का जमाव प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed