फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Water shortage will be removed in Jaunpur

Jaunpur News: जौनपुर में दूर होगी पानी की किल्लत, लगाए जाएंगे पांच बड़े ट्यूबवेल

Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water shortage will be removed in Jaunpur
नगर पालिका परिषद जौनपुर में नगर वासियों को पानी की किल्लत को देखते हुए पांच बड़े ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से भूमि चिन्हांकन का भी काम शुरू कर दिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

करीब तीन लाख से अधिक की आबादी वाले शहर जौनपुर में पेयजल के लिए नगर पालिका ने जलकल विभाग के माध्यम से पर्याप्त इंतजाम तो किया है, लेकिन आबादी बढ़ने और कुछ क्षेत्रों में पानी की बर्बादी के कारण लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। इस स्थिति में मानक के अनुसार 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी दे पाना जलकल विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस चुनौती को हल करने के लिए नए ट्यूबवेल लगाने की योजना बनायी गई है। बोर्ड से सहमति भी दे दी है। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

कितनी होगी ट्यूबवेल की क्षमता
करीब 40 हजार परिवार वाले इस शहर में नगर पालिका के पास 12 जगहों पर बड़े ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव है, लेकिन बजट को देखते हुए पांच जगहों पर भूमि फाइनल होने पर ट्यूबवेल पहले लगाए जाएंगे। प्रत्येक की क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट की होगी। इसकी लागत 69 लाख रुपये है। इसमें ट्यूबवेल लगाने के साथ एक आपरेटर कक्ष भी बनाया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस होगी। अभी तक जो संभावित स्थान हैं, उसमें सीतापुर आंख अस्पताल के पास, नगर पालिका कंपाउंड, मीरमस्त, स्लाटर हाउस व अन्य जगहों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूबवेल के लिए बोर्ड से सहमति प्राप्त है। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जिलाधिकारी के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा, वहां पर फाइनल होने के बाद विभिन्न जगहों पर बड़े ट्यूबवेल लगा दिए जाएंगे, जिससे कुछ हद तक पानी की समस्या कम हो सके। - संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed