फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Water samples taken from locations Gomti 25

25 स्थानों से लिया गया गोमती के जल का सैंपल

Tue, 24 Feb 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 24 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Water samples taken from locations Gomti 25
गोमती के जल में प्रदूषण की स्थिति का अध्ययन कर रही संकट मोचन फाउंडेशन की स्वच्छ गंगा रिसर्च लेबोरेटरी की टीम ने मंगलवार को कलीचाबाद से सूरज घाट तक 25 स्थानों से जांच के लिए पानी का नमूना लिया। बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. वीएन मिश्रा ने कहा कि जल्द ही जिले में गोमती के जल के परीक्षण के लिए एक रिसर्च लैब स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन



गैर सरकारी संगठन स्वच्छ गोमती अभियान अविरल गोमती की पहल पर नदी के जल में प्रदूषण के स्तर की जानकारी के लिए मंगलवार को दूसरी मर्तबा टीम यहां पहुंची। संकट मोचन मंदिर के महंत व फाउंडेशन के प्रमुख और प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने इस अभियान को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन



 स्वच्छ गोमती अभियान के संयोजक गौतम गुप्ता ने बताया कि नदी से लिए नमूनों की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर प्राप्त हो जाएगी। टीम में गोपाल पांडेय, लालमन निषाद, लालजी निषाद शामिल हैं। संयोजक विकास शर्मा और डा. राजवीर सिंह ने बताया कि जिन 25 स्थानों से नमूना लिया गया है, उनमें से कलीचाबाद में सबसे कम टीडीएस (टोटल डिजॉल्व सालिड) 245 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक टीडीएस शास्त्री पुल के नीचे 650 दर्ज किया गया। अभी पिछली बार यहां आई टीम ने शास्त्री पुल के नीचे के जल का टीडीएस 400 दर्ज किया था। अभियान के मुख्य संरक्षक एवं बीएचयू के न्यूरोलाजी विभागाध्यक्ष डा. वीएन मिश्र ने कहा कि जिले के किसी विद्यालय को चिह्नित कर वहां नदी के   जल परीक्षण के लिए रिसर्च लैब स्थापित की जाएगी। लैब के लिए संकट मोचन फाउंडेशन सभी संसाधन उपलब्ध कराएगा। इस मौके पर मनोज तिवारी, राजेंद्र विश्वकर्मा, रामानंद, आलोक वैश्य, बृजेश कुमार, कृपासिंंधु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed