{"_id":"61140be38ebc3e7abe3623dd","slug":"water-entered-residential-areas-jaunpur-news-vns605590641","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती नदी का बढ़ा जल स्तर,रिहायशी इलाकों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती नदी का बढ़ा जल स्तर,रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के मध्य से गुजरी आदि गंगा गोमती नदी का जल स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रोज एक फीट के हिसाब से बढ़ रहे जल स्तर के कारण गोमतेश्वर नाथ मंदिर में कमर के ऊपर तक पानी लग गया है। वहीं, मंदिर के आगे बने घाट की सीढ़ियां पर भी पानी लग गया है। यही स्थिति बजरंग घाट की भी है। दूसरी ओर 8.05 करोड़ की लागत से नमामि गंगे योजना के तहत हो रहे डेवलपमेंट का कार्य अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। निर्माण कार्य में लगाए गए बास-बल्ली भी पानी में डूब गए हैं। वहीं, केराकत और डोभी इलाकों में बाढ़ जैसी अब स्थिति बन रही हैं। वहां गोमती नदी के किनारे निचले इलाकों में बसे लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है। जिसके कारण लोग अब अपने ठौर तलाशने लगा है। जबकि प्रशासन स्तर से इनके लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
घरों में घुसा पानी, मंदिर में पनाह ले रहे हैं लोग
केराकत गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यहां अब नदी का पानी तटीय इलाकों में घुसने लगा है। कई रिहायशी मकानों व मड़हे में पानी घुसने से लोग सुरक्षित छांव तलाशने लगे हैं। कुछ तो मंदिरों पर पनाह लिए हुए हैं। सबसे ज्यादा स्थिति चंदवक घाट पर बसे गोस्वामी व मल्लाह बस्ती प्रभावित हुई है।
गोमती चंदवक घाट पर स्थित गोमती का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। यहां रामा देवी, शान्ती देवी , कुसुमदेवी , योगेन्द्र गोस्वामी, अनीह गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, कुमारी निषाद व मालती निषाद के आशियाने में पानी घुस गया है। इसी घाट पर सैकड़ों घरों की आबाद मल्लाहों की बस्ती के लोगों का मार्ग पर जलजमाव के चलते आवागमन पूरी तरह बाधित है।
विज्ञापन
गोमती नदी के बढ़े जल स्तर के कारण बरमलपुर के पास स्थित डा0अमरसेन का मकान व अर्जुन यादव का गत्ता फैक्ट्री के चारों तरफ पानी गिर गया है। इससे विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी गांव के गोमती पुल से बरमलपुर जाने वाले मार्ग के पानी में डूबने से बरमलपुर के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। लुटरू सोनकर ,सीमा देवी, दयाशंकर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, महेन्द्र श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव की धान की फसल डूबकर गई है। कुसरना महादेव ,जोखाने के 25 किसानों की बजरी आदि की फसल पानी में डूब गई है।