फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Water coolers and solar lights will be installed at a cost of Rs 57 lakh, providing convenience to the villagers.

Jaunpur News: 57 लाख से लगेंगे वाटर कूलर व सोलर लाइट, ग्रामीणों को मिलेगी सहूलियत

Thu, 19 Feb 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Water coolers and solar lights will be installed at a cost of Rs 57 lakh, providing convenience to the villagers.
मड़ियाहूं। क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर क्षेत्र पंचायत ने बड़ा निर्णय लिया है। क्षेत्र प्रमुख रेखा यादव ने बताया कि लगभग 57 लाख रुपये की लागत से विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाॅटर कूलर और सोलर लाइट स्थापना का कार्य कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत अजोशी स्थित महावीर मंदिर में इलेक्ट्रिक वाटर कूलर व सोलर लाइट लगाई जाएगी। श्रद्धा शंकर महिला महाविद्यालय शीतलगंज में भी पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। पाली एवं रजमलपुर में सोलर लाइट एवं वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे। इसी प्रकार श्रीराम महाविद्यालय लोरिका व काजीपुर के पंचधाम मंदिर परिसर में भी सोलर लाइट व वाटर कूलर लगाए जाएंगे। जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जगन्नाथपुर और व जीडी पब्लिक स्कूल पीतांबरपुर में सोलर लाइट व इलेक्ट्रिक वाटर कूलर लगाए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा केडीएस महाविद्यालय सुभाषपुर व रामपुर निश्फी ब्रह्मा बाबा मंदिर परिसर में भी यह कार्य कराया जाएगा। कहा कि इसके अतिरिक्त क्षेत्र के 260 स्थानों पर लगभग 37 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट स्थापना का कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों से विद्यार्थियों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी व क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed