फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Water coming out slowly from the bridge, 11 villages lost contact

पुल से धीमी गति से निकल रहा पानी, 11 गांवों का संपर्क टूटा

Wed, 29 Sep 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water coming out slowly from the bridge, 11 villages lost contact
बंधवा बाजार के पास बसुई नदी पर बने पुल कचरा फंसने से जाम होने के कारण पानी धीमी गति से निकल रहा है। इसके चलते नदी का पानी आसपास के गांवों में फैल गया है। इससे आसपास के 11 गांवों का सीधा संपर्क एक-दूसरे से टूट गया है। हालांकि मंगलवार को शिकायत होने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को पुल की सफाई कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बसुई नदी मछलीशहर व जंघई होते हुए बंधवा बाजार के पास बने पुल से होकर गुजरती है। इस बीच लोक निर्माण विभाग पुराने पुल को बंद करके बगल में बने पुल से नदी का पानी आगे बहा रहा है। इस बीच नए पुल से पानी उस गति से नहीं निकाल पा रहा है, जिस गति से निकलना चाहिए। पुल के चारों तरफ घास की मोटी परत और कचरा एकत्र हो गया है। पहले हुई बारिश और अन्य नहरों व माइनरों के ओवर फ्लो होने के करने के कारण बामी, कठार, भटेवरा, महापुर, नरसिंहपुर, भुसौला, ऊंचडीह, टिकरा, सहनी, चितांव, लासा गांवों में दस दिन से भरा हुआ है। इस बीच पुल से पानी धीमी गति से निकलने के कारण इन गांवों के साथ ही इनको जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर कमर तक पानी भर गया है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बामी के प्रधान पति शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से बंधवा पुल के पास सफाई करवा दिया था। उसके बाद भी पानी नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने बताया कि पुल से पानी धीमी गति से निकलने के संबंध में उपजिलाधिकारी मछलीशहर से शिकायत की गई थी। इस पर मंगलवार को पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने पुलिया में फंसे कचरे को साफ कराने के भरोसा दिलाया। इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि पुल से 85 प्रतिशत पानी निकल रहा है, जबकि घाट पर दो से ढाई फीट तक सिल्ट होने के कारण 15 प्रतिशत पानी नहीं निकल पा रहा है। इसकी सफाई के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed