फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wagdevi worshiped on Vasant Panchami in Jaunpur, offering prayers to Mother Saraswati, goddess of knowledge in educational institutions

जौनपुर में वसंत पंचमी पर पूजी गईं वाग्देवी, शिक्षण संस्थाओं में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना

Tue, 16 Feb 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Wagdevi worshiped on Vasant Panchami in Jaunpur, offering prayers to Mother Saraswati, goddess of knowledge in educational institutions
बसंत पंचमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती पूजन के बाद सेल्फी लेतीं जसीआई जौनपुर के महिल? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वसंत पंचमी मंगलवार को धूमधाम से मनी। शिक्षण संस्थाओं में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। एनएसएस के छात्राओं ने रैली निकालकर सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। गायत्री प्रज्ञा मंडल जज कालोनी में बसंत पंचमी पर हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शहर के जज कालोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा मंडल महिला मंडल में वसंत पंचमी के मौके पर मां गायत्री की पूजा और आराधना की गई। पांच कुंडीय महायज्ञ में आहुति देकर मां की आराधना की। टीडी महिला कालेज की 150 छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर गायत्री मंडल परिसर में सफाई की। डा. शालिनी सिंह और डा. पूनम सिंह की देख रेख में निकली रैली में सभी को सफाई के लिए जागरूक किया गया। मंदिर परिसर में हवन पूजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संचालन देश बंधु पद्माकर मिश्र ने किया। जेसीआई क्लासिक की महिला शाखा की ओर से बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजन अर्चन किया। चेयरपर्सन अंजू अग्रहरि ने कहा कि वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की आराधना करते हैं। ऋचा गुप्ता ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि यदि वसंत पंचमी पर जो पति पत्नी भगवान कामदेव और देवी रति की पूजा करते है उनके वैवाहिक जीवन मे कभी कोई दिक्कत नहीं आती है। इस दिन लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने का भी विधान है। ऋचा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

जेसीआई महिला शाखा ने मनाया वसंत उत्सव
जौनपुर। जेसीआई की महिला शाखा की ओर से शहर के रासमंडल स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में जूही वर्मा की अध्यक्षता में वसंत उत्सव का आयोजन किया गया। मां सरस्वती पूजन किया गया। सभी महिलाओं ने देवी गीत व कीर्तन किया। इस मौके पर पूनम जायसवाल, अनीता सेठ, किरन सेठ ने भी संबोधित किया। अर्चना सिंह, सिमरन तिवारी, जूही बरनवाल, मेनका सीकरी, आरती जायसवाल, उर्मिला सेठ संध्या वर्मा, कविता सेठी, रितु सेठी आदि उपस्थित रहीं। पूनम श्रीवास्तव ने पौधा वितरण कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती क्लब की ओर से शहर के मुरादगंज में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया।विभिन्न कक्षाओं में बेहतर अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांशी यादव, दिव्यांशी मौर्य, अंश, सौरभ सोरज, रुद्रनारायण विश्नकर्मा, आस्था सिन्हा, सूरज मौर्य, अनीषा यादव को शिक्षक सत्य प्रकाश पांडेय ने सम्मानित किया। संयोजक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने आभार जताया। मुफ्तीगंज: बाबा प्रसिद्ध नारायण महाविद्यालय बग्थरी मुरारा ,सुखराम मेमोरियल बालिका इंटर कालेज मुरारा ,बाबा गणेशदत्त महाविद्यालय रत्तीपुर ,जयराम इंटर कालेज मूर्तजाबाद ,माँ कलावती इंटर कालेज सेवई नाला , बसन्ती शिक्षण संस्थान नैपुरा में सरस्वती पूजन हुआ। विद्यार्थी जीवन बहुत ही अमूल्य है। विद्योदय पब्लिक स्कूल पतौरा में मछलीशहर सांसद वीपी सरोज ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर सभी को वसंत पंचमी की बधाई दी। मछलीशहर: नगर के जीडीबीआर एकेडमी उमराना में सरस्वती पूजन व राम मंदिर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रचारक ओम प्रकाश, अतुल,अनीता रावत अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भगवान प्रसाद सिंह पब्लिक बालिका जूनियर हाईस्कूल जमालपुर में प्रबंधक नामवर सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed