फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voting on one head and 88 member vacant posts on 20

एक प्रधान व 88 सदस्य रिक्त पदों पर मतदान 20 को

Thu, 09 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Voting on one head and 88 member vacant posts on 20
जिले में रिक्त एक प्रधान और 88 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर 20 दिसंबर को मतदान होगा। यह पद कहीं मृत्यु होने पर तो कहीं खाली रहने के कारण रिक्त थे। चुनाव आयोग ने इन पदों पर मतदान कराने की तिथि घोषित कर दी है। तिथि घोषित होते ही प्रशासन भी सकुशल उपचुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में सुईथाकला के मयारी ग्राम पंचायत में प्रधान का पद रिक्त है। इस पद पर चुने गए प्रधान हरिश्याम की मृत्यु हो गई थी, जिससे यह पद खाली हो गया था। इसी प्रकार जिले में 88 पद ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली है। इन पदों पर चुनाव कराने की अधिसूचना निर्वाचन आयोग की ओर से कर दी गई है। वहीं चुनाव कराने की तिथि की भी घोषणा की गई है, जिसके अनुसार नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम तिथि 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से लेकर अपरान्ह 4 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, पर्चा वापस लेने का तिथि 14 दिसंबर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक और इसी दिन प्रतीक आवंटन अपराह्न 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से अपराह्नत पांच बजे तक और मतगणना 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed