फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voters were made aware of voting by organizing cricket tournament

क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर मतदाताओं को वोट देने के प्रति किया जागरूक

Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Voters were made aware of voting by organizing cricket tournament
जौनपुर। मतदाता जागरूकता के मद्देनजर महेंद्रा फर्स्ट च्वाइस की ओर से रविवार को शिया कालेज के मैदान पर मतदाता जागरूकता क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उद्घाटन मैच महेंद्रा टाइकोन और दर्पण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दर्पण की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 112 रन बनाए। जवाब में उतरी महेंद्रा टाइकोन की टीम ने 13 ओवरों में ही एक विकेट खोकर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने फीता काटते हुए बल्ले से गेंद खेलकर किया। साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम राम प्रकाश ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बहुत कम रहा, इसलिए इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। उन्होंने वोटरों से स्वयं मतदान करने और लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है। विशिष्ठ अतिथि जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा रहे। आयोजक समिति के अध्यक्ष विवेक यादव और संरक्षक दुर्गेश सिंह ने कहा कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य लोगों को चुनाव के महत्व और मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक प्रेरित करना है। कमेंटेटर की भूमिका सलमान शेख ने किया। सचिव अरुण राय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed