फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voters gave the resolution to be

मतदाता बनने के लिए दिलाया संकल्प

Mon, 24 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Voters gave the resolution to be
शिया कॉलेज में मतदाता बनने के लिए शपथ दिलाते जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी।
जिला प्रशासन और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बीआरपी इंटर काॅलेज से मतदाता बनने और मतदान करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें हजाराें की संख्या में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड एवं छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रैली के शिया काॅलेज पहुंचने पर लोगों को मतदाता बनने और मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया। बीआरपी इंटर कालेज से रैली जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, शाहीपुल, चहारसू, कोतवाली, नगर पालिका, सब्जीमंडी, सुतहट्टी होते हुए शिया इंटर कालेज में सभा के रूप में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


स्काउट गाइड डीओसी राकेश कुमार मिश्र एवं ज्ञानचन्द्र चौहान, अजय चौहान, अखिलेश प्रजापति, धर्मराज विश्वकर्मा, सुधीर कुमार द्वारा माइक से मतदाता जागरूकता नारा ‘‘सभी मतदाता सूची में नाम बढ़वाएं, सभी मतदाता कार्ड बनवाएं, मतदाता बने, अच्छे नागरिक बनें, मतदाता होने पर हमें गर्व है‘‘ सहित दर्जनों नारे लगाते हुए छात्रों का मनोबल बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर छात्र तख्ती, बैनर पर मतदाता जागरूकता के स्लोगन के साथ हजारों की संख्या में रैली में चल रहे थे। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्र, एसडीएम राकेश पटेल, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, सीओ सिटी अमित राय, स्वीप प्रभारी संजय पाण्डेय, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, सतीश वर्मा, डा. जंग बहादुर सिंह, सत्यराम प्रजापति, डा. आरडी सिंह,

डा. रमाकांत सिंह, विनय कुमार सिंह, संजय चौबे, लालचंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, गोपाल मिश्र, अनिल उपाध्याय, भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति, डा. मनोज वत्स, संजय सिंह, डा. आलमदार नज़र, लायंस क्लब के अध्यक्ष अजय आनंद, मो. मुस्तफा, विकास यादव, कर्मचारी नेता राकेश कुमार श्रीवास्तव,


सोमेश्वर केसरवानी, लालचन्द यादव, डा. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डा. अखिलेश चन्द श्रीवास्तव, संतोष मौर्य, अभिषेक चौहान, सुमन, प्रिया, रमेश कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, सलमान शेख, रवि सिंह, राकेश सिंह आदि ने मतदाता जागरूकता रैली को सफल बनाने में सहयोग किया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed