फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voices raised against merger

विलय के खिलाफ उठाई आवाज

Tue, 21 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Voices raised against merger
अपनी मांगों को लेकर जेसीज स्थित यूबीआई के सामने प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।
बैंकों के विलय के विरोध में बैंक कर्मियों ने सोमवार को यूनियन बैंक के जेसीज शाखा पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सहयोगी बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक में विलय नहीं करनेे की मांग की। साथ ही इसको लेकर 12 जुलाई को सहयोगी बैंको के कर्मचारी व 13 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 यूपी बैंक इंप्लाईज यूनियन के मंत्री आरपी सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा सहयोगी बैंकोें को भारतीय स्टेट बैंक में विलय करने के एजेंडे पर तेजी बढ़ रही है। जिसका विरोध पूरे देश में चल रहा है। सरकार की यह नीति न तो बैकिंग व्यवस्था के हित में है और न ही कर्मचारियों व आमजनता के हित में हैं।
विज्ञापन


विलय के स्थान पर बैकिंग के प्रसार व ऋणों की वसूली के लिए कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है। जिसको लेकर 12 जुलाई को सहयोगी बैंको के कर्मचारी व 13 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर सभी बैंक कर्मी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन आल इंडिया बैंक इंप्लाईज एसोसिएशन व आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कामरेड आलोक, अजीत, अंकित, सुभाष सिंह, श्रीदेव मौर्या, एके प्रजापति, मालती देवी, प्रियंका यादव, बीपी श्रीवास्तव, आशुतोष, नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed