फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Virendra Pratap became the chairman for the 14th time, daughter-in-law became the deputy chairman

14वीं बार सभापति बने वीरेंद्र प्रताप, बहू बनी उपसभापति

Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Virendra Pratap became the chairman for the 14th time, daughter-in-law became the deputy chairman
निर्वाचन अधिकारी से प्रमाणपत्र लेती उपसभापति पिंकी सिंह। साथ खड़े नवनिर्वाचित सभापति कुंवर वी? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिला सहकारी बैंक का सभापति कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह को मंगलवार को निर्विरोध चुन लिया गया। जबकि उनकी बहू पिंकी सिंह को उपसभापति चुना गया। बता दें कि कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह 14वीं बार यह कुर्सी संभाल रहे हैं। वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबियों में हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड जौनपुर की प्रबंध कमेटी का कार्यकाल चार नवंबर को समाप्त हो गया था। निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडेय के आदेश पर 22 नवंबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। डायरेक्टर के कुल 14 पदों में 11 निर्विरोध चुन लिए गए थे। तीन पदों पर सोमवार को चुनाव हुआ था। सभी डायरेक्ट कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह के ही पक्ष के थे। मंगलवार की शाम चार बजे निर्वाचन अधिकारी केके मिश्र ने कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह को सभापति और लैकफेड लखनऊ के प्रतिनिधि के रूप में घोषित किया। इसके अलावा, उनकी बहू पिंकी सिंह को उपसभापति घोषित किया। सभापति के बेटे दीपक सिंह को उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड लखनऊ का प्रतिनिधि घोषित किया गया। वहीं, केंद्रीय भंडारागार निगम, नई दिल्ली के प्रतिनिधि के तौर पर सुरेंद्र सिंह की घोषणा की। वहीं, पीसीयू के प्रतिनिधि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के देवर मनोज द्विवेदी को घोषित किया गया। प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड लखनऊ के प्रतिनिधि राजेश सोनकर को बनाया गया, जो एमएलसी विद्यासागर सोनकर की पत्नी के भाई हैं। उत्तर प्रदेश उपसंघ लिमिटेड लखनऊ के प्रतिनिधि प्रितेश कुमार सिंह को बनाया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड लखनऊ के प्रतिनिधि उदयभान सिंह और पीसीएफ लखनऊ के प्रतिनिधि के तौर पर संजय कुमार सिंह के नाम की घोषणा की गई। 14वीं बार सभापति बने कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंक की साख, सुदृणता की पुनर्स्थापना तथा जन भावनाओं के अनुरूप इसे विकसित करना ही हमारी प्राथमिकता होगी। वहीं, वाइस चेयरमैन पिंकी सिंह ने अपने निर्वाचित होने के लिए सभी निदेशकों के प्रति अनुग्रह व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed