फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers protest on the news of opening of new liquor shop in the village

Jaunpur News: गांव में शराब की नई दुकान खुलने की सूचना पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 03 Jun 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest on the news of opening of new liquor shop in the village
सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में मंगलवार को एक नए शराब की दुकान खोले जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि वे अपने गांव में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।
विज्ञापन

शकुंतला देवी, रीता देवी आदि महिलाओं ने कहा कि शराब की वजह से गांव में घरेलू हिंसा, झगड़े और सामाजिक बुराइयां बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि गांव में पहले से ही युवा वर्ग नशे की ओर आकर्षित हो रहे है यदि शराब की दुकान खुलती है तो स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी तो वे विरोध प्रदर्शन और व्यापक स्तर पर करेंगे। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेशउंद्र तिवारी, अवधेश दुबे, राजेश उपाध्याय, भीम सिंह, दिनेश सिंह, मनोज वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed