{"_id":"604fa1bf8ebc3e592071da9e","slug":"villagers-protest-against-the-shabby-road-jaunpur-news-vns580095048","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के बनकट जंघई मार्ग पर स्थित सगरा त्रिमुहानी पर ग्रामीणों ने जर्जर सडक के विरोध में प्रदर्शन किया। सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने पर जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जानकारी के बाद भी जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष बरसठी श्याम दास वर्मा ने मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं राजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन गांव के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। करीब साढ़े 11 बजे तहसीलदार मड़ियाहूं सुदर्शन राम पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम मड़ियाहूं मंगलेश दूबे मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण डीएम को बुलाने पर अड़े रहे।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की सड़क खराब है। वरुणा नदी पर करोड़ो की लागत से पुल बना है। बरसात में सड़क के दोनों तरफ पानी से भर जाता हैं। जिसके चलते जलभराव रहता है। जिससे लोगों को भारी मुशीबत का सामना करना पड़ता हैं। एक दशक बीत जाने के बाद से अब तक पुल के समीप 600 मीटर सड़क नहीं बनाई गई हैं। सड़क गढ्ढे में तब्दील हो चुकी हैं।ग्रामीणों का कहना है कि जरौना-जंघई मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। सगरा त्रिमुहानी से लेकर वरुणा पुल तक जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
एसडीएम मंगलेश दूबे ने अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर एक माह के अंदर सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। इस दौरान बरसठी, मीरगंज सहित सर्किल की पुलिस तैनात रही। समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह फिर से आंदोलन करेंगे।