फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers met DRM demanding construction of underpass

Jaunpur News: अंडरपास बनाने की मांग, डीआरएम से मिले ग्रामीण

Tue, 10 Mar 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers met DRM demanding construction of underpass
डोभी / पूरनपुर गांव में अंडरपास बनाने की मांग को लेकर डीआरएम से मिला किसान नेता अजीत सिंह के सा
डोभी। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर डोभी स्टेशन के पूरब स्थित पूरनपुर गांव के सामने अंडरपास बनाने की मांग पर सोमवार को पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वाराणसी आशीष जैन से मिला और अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद डीआरएम आशीष जैन ने अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर जाकर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए संभावना तलाशने और रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि रेल मंत्रालय से अनुमति लेकर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम को बताया कि औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने दर्जनों गांवों की हजारों की आबादी का आवागमन दशकों से हो रहा था, लेकिन एक माह पूर्व रेल विभाग ने रास्ता बंद कर दिया। चंदवक, बगेरवा, पूरनपुर, कैथौली, लोकपट्टी सहित अन्य गांवों के लोगों के आवागमन के लिए संबंधित विभागों ने पक्के सड़क का निर्माण भी कराया था। लेकिन रेल विभाग ने लोहे का गार्डर लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम, रोहित सिंह, मनीष सिंह, सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति, मृत्युंजय सिंह, अमृत सिंह, रमाशंकर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed