फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers handed over to police after catching three women who were cheating

ठगी कर रही तीन महिलाओं को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers handed over to police after catching three women who were cheating
कोतवाली क्षेत्र के चंवरी ग्राम पंचायत के पूरा सांवल में शनिवार को ठगी करने वाली तीन महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पूरा सांवल गांव निवासी श्रीप्रकाश सिंह प्रयागराज में पुलिस इन्स्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनके घर में शनिवार को अकेली बहू अंजलि सिंह को अपने झांसे में लेकर तीन महिलाएं उसके पर्स से 6200 रुपया और सोने की एक अदद अंगुठी ले कर फरार हो गई। वही महिलाएं गाव के दूसरे छोर पर अमर नाथ सिंह के घर पहुंच कर महिलाओ को झांसा दे रही थी। तभी अंजलि सिंह को ठगी होने का एहसास हुआ। घर के बगल ही ग्राम प्रधान सहित गाँव के कुछ नौजवान व संभ्रांत लोगों को आप बीती सुनाई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पूरा गाँव घेर लिया। किसी के द्वारा पता चला कि तीनों महिलाएं अमर नाथ सिंह के यहां गाँव की कुछ महिलाओं के साथ बैठी है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों ठग महिलाओं को पकड़ लिया। इन पकड़ी गई महिलाओं से अंजलि सिंह ने अपना सामान ले लिया। फिर ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों महिलाओं से पूंछ ताछ में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर महिलाओं को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछ ताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed