फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers burnt effigy of village headman

ग्रामीणों ने फूंका ग्राम प्रधान का पुतला

Sun, 07 Feb 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers burnt effigy of village headman
सुरेरी क्षेत्र के काकोपुर गांव में ग्राम प्रधान का पुतला जलाते ग्रामीण। - फोटो : JAUNPUR
सुरेरी। रामपुर ब्लाक के काकोपुर के ग्रामीणों ने रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने निवर्तमान ग्राम प्रधान पर सीएम आवास दिलाने के नाम पर 20-20 हजार रुपया लेने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। बीडीओ को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि निवर्तमान ग्राम प्रधान समर बहादुर यादव ने मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रति लाभार्थी 20-20 हजार रुपये लिया है। पैसा देने में असमर्थता जताने वालों को योजना से वंचित कर दिया गया। अरविंद, पूनम, प्रेमा देवी, धन्नी, प्रमिला आदि ने ग्राम प्रधान पर अपने चहेतों को आवास देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में बर्फी, रेखा, सोनी, पुष्पा, सामला, प्रमिला, धन्नी, प्रेमा देवी, आरती, सुजीता, माधुरी, मुन्नी, पवित्रा, बल्ली, सुनील, पूनम, अरविंद, आदि मौजूद रहे। इस बाबत ग्राम प्रधान समर बहादुर यादव का कहना था कि राजनीतिक विरोध के कारण कुछ लोगों ने ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर विरोध प्रदर्शन कराया है, लेकिन उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं बीडीओ राजीव सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed