फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers attacked revenue team and police

Jaunpur News: राजस्व टीम और पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला

Wed, 10 Jan 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers attacked revenue team and police
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर गांव में चकरोड का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम व पुलिस कर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में उप निरीक्षक विश्वनाथ सिंह घायल हो गए। मंगलवार की शाम हुई घटना के बाबत एसआई की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत अन्य आरोपों में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक विश्वनाथ सिंह के अनुसार ग्रामपंचायत बरबसपुर के चकमार्ग खाते की जमीन पर अवैध रूप से गड्ढा व मार्ग बाधित मामले की जांच के लिए हल्का लेखपाल जयगुरुदेव के साथ पुलिस टीम के साथ पहुंचा। पूछताछ चल रही थी कि जिलेदार सिंह, सूबेदार सिंह, सुमन, कृष्णा यादव, शोभा यादव, राजन यादव, निवासी बरबसपुर, सोनू निवासी अंगुरी खुटहन समेत अज्ञात ने हमला बोल दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed