{"_id":"64627a22720144682f0a1f5b","slug":"village-level-purchasing-agencies-will-be-formed-to-speed-up-wheat-procurement-jaunpur-news-c-20-1-206731-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गेहूं खरीद में रफ्तार के लिए ग्राम स्तर बनेंगी क्रय एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गेहूं खरीद में रफ्तार के लिए ग्राम स्तर बनेंगी क्रय एजेंसियां
विज्ञापन
जौनपुर। क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद धीमी गति से हो रही है। इसमें तेजी लाने के लिए अब शासन ने ग्राम पंचायत स्तर पर क्रय एजेंसी बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जो ग्राम पंचायतें गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के अधीन एजेंसी बनने के लिए इच्छुक होंगी उन्हें क्रय एजेंसी नामित किया जाएगा।
जिले में सात लाख से अधिक किसान हैं। इस बार 208595 हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई है। शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए 72 हजार टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को ज्यादा भागदौड़ न करना पड़े इसके लिए 138 क्रय केंद्र निर्धारित किया गया है, लेकिन डेढ़ माह बीतने के बावजूद अब तक 2461 टन गेहूं की खरीद हो पाई है।
किसान क्रय केंद्रों पर अपनी उपज की बिक्री को लेकर उदासीन बने हुए है। ऐसे में शासन ने बीते दिनों गेहूं क्रय की खराब प्रगति को देखते हुए मोबाइल क्रय केंद्र की स्थापना का निर्णय लिया था। संबंधित एजेंसियां किसानों के घर पहुंचकर गेहूं की तौल सरकारी रेट पर करेंगी। ताकि किसानों को खरीद केंद्र का चक्कर न लगाना पड़े। विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन नंबर पर गेहूं की तौल कराने के सूचना किसानों को देनी है। इसमें शर्त रखी गई है कि किसाना के पास कम से कम एक ट्रक यानी 100 क्विंटल गेहूं होना चाहिए। इस कड़ी में अब शासन ने ग्राम पंचायतों को क्रय एजेंसी बनाने का निर्णय लिया है। ताकि किसानों को अपनी उपज की बिक्री में और आसानी हो सकें।
विज्ञापन
गेहूं की खरीद के लिए 138 क्रय केंद्र बनाया गया है। अब तक 2461 टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। गेहूं खरीद की गति बढ़ाने के लिए जो ग्राम पंचायतें गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के अधीन एजेंसी बनने के लिए इच्छुक होंगे। उन्हें क्रय एजेंसी नामित किया जाएगा।
- एनके पाठक, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी