फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vikas will file a case this week for Vyom's custody.

Jaunpur News: व्योम की कस्टडी के लिए इसी हफ्ते केस फाइल करेंगे विकास

Mon, 10 Feb 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Vikas will file a case this week for Vyom's custody.
जौनपुर। इंजीनियर अतुल सुभाष के बेटे की कस्टडी के लिए चाचा ने रविवार की दोपहर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर न्याय के लिए प्रदर्शन किया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका समर्थन किया। अतुल के छोटे भाई विकास मोदी ने कहा कि इसी सप्ताह जौनपुर में व्योम की कस्टडी के लिए मुकदमा करेंगे।
विज्ञापन

अतुल सुभाष की आत्महत्या के दो महीने बाद भी पोते व्योम की कस्टडी उसके दादी-दादा को नहीं मिल पाई है। अतुल के छोटे भाई विकास मोदी जो सीए हैं शुरुआत से ही इस मामले को लेकर सक्रिय हैं।
विज्ञापन

रविवार को विकास अपने भाई की तस्वीर के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचे तो उनको देखते ही वहां मौजूद लोग उनके साथ खड़े हो गए। देखते ही देखते संख्या 100 से अधिक हो गयी। सभी ने एक स्वर में अतुल सुभाष व उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। विकास मोदी ने फोन पर ये जानकारी देते हुए बताया कि निकिता सिंघानिया को सुप्रीम कोर्ट ने महीने में चार दिन इस केस के विवेचना अधिकारी के सामने उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया था। इसमें राहत के लिए निकिता ने अपील की थी, इस पर कोर्ट ने राहत देते हुए महीने में एक दिन बंगलूरू में हाजिर होने को कहा है। व्योम की कस्टडी को लेकर विकास ने बताया कि अभी तक उनके परिवार को बच्चे को नहीं सौंपा गया है। व्योम अतुल की निशानी है, उसकी कस्टडी के लिए जौनपुर में इसी सप्ताह केस फाइल करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed