{"_id":"5f0758558ebc3e63c338de71","slug":"vikas-dubey-arrest-is-sponsered-om-prakash-jaunpur-news-vns534908870","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की गिरफ्तारी प्रायोजित: ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की गिरफ्तारी प्रायोजित: ओमप्रकाश
विज्ञापन
जौनपुर। भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे की गिरफ्तारी को प्रायोजित बताया है। उन्होंने इस पूरे मामले में सरकार और पुलिस की मिलीभगत बताई।
स्थानीय डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 65 संगीन मुकदमे होने के बाद भी विकास का नाम हिस्ट्रीशीटर की सूची में नही था। पुलिस के अधिकारी उसके आगे-पीछे घूमते थे। सरकार और पुलिस की मिलीभगत से उसे भाजपा शासित मध्य प्रदेश के उज्जैन में सरेंडर कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और अपराधियों को बढ़ावा दे रही है।
इस समस्या को रोकने के लिए आठ दलों ने मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है। यह मोर्चा प्रदेश मेें 403 सीटों पर चुनाव लडे़गा। उन्होंने कहा कि हर विभाग में घोटाला है। अधिकारी मनमानी कर रहे है। सही काम करने वालों को दर किनार कर दिया जा रहा है। सरकार मफिया को शरण दे रही है। भाजपा पर गुजरातियों का कब्जा हो गया है। 50 गुजरातियों का कर्ज माफ किया गया। देश की संपत्ति बेचने वालों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। देश और प्रदेश की जनता को बचाने के लिए मोर्चा बनाया गया है।