फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Victim women should be given prompt justice: Geeta Bind

पीड़ित महिलाओं को दिलाया जाए त्वरित न्याय : गीता बिंद

Thu, 21 Nov 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Victim women should be given prompt justice: Geeta Bind
राज्य महिला आयोग की नामित सदस्य गीता बिंद द्वारा बुधवार को निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया। जन सुनवाई में 14 पीड़ित महिलाओं ने अपने आवेदन दिए, जिन पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में जाकर रोगियों से इलाज के संबंध में जानकारी ली और फार्मासिस्ट से दवा की उपलब्धता एवं चिकित्सकों की उपस्थिति के बारे में पूछताछ की। मौके पर सीएमएस डाॅ. केके राय आदि उपस्थित रहे। इसके बाद महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सर्वप्रथम एसएनसीयू का निरीक्षण किया गया। जहां के प्रभारी डाॅ. संदीप सिंह उपस्थित रहे। औषधि कक्ष, एंबुलेंस, हेल्प डेस्क, लेबर रूम एवं वार्ड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद वह जिला जेल पहुंचीं। वहां महिला बैरक का निरीक्षण किया। जहां 50 महिला बंदी और पांच बच्चे थे। महिलाओं से उनके मामले की जानकारी ली। बच्चों को टाॅफी और खेल की सामग्री का दी। आंगनबाड़ी केंद्र लपरी के निरीक्षण में महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, विशेष किशोर पुलिस यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अनीता सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed