फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vice Chancellor inspected the construction work at the Sanskrit University

Jaunpur News: संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

Thu, 16 Apr 2026 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor inspected the construction work at the Sanskrit University
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बुधवार दोपहर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को समय से कार्य पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा निर्मित शताब्दी भवन, गंगानाथ झा छात्रावास एवं वीवीआईपी गेस्ट हाउस (संस्कृति सत्कार सदन) सहित सीएनडीएस की ओर से इस समय कार्य कराया जा रहा है। कुलपति ने कार्यों की धीमी प्रगति एवं गुणवत्ता संबंधी कमियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, मानकों के अनुरूप तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुलसचिव राकेश कुमार, वित्त अधिकारी हरीशंकर मिश्र, अभियंता रामविजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed