फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vending zones in papers, handcart on pavements

कागजों में वेंडिंग जोन, फुटपाथों पर ठेले

Sat, 15 Feb 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vending zones in papers, handcart on pavements
10- पीडब्ल्यू डी तिराहे स्थित वेडिंग जोन में बिना टिनशेड के लगी दूकाने। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने और ठेला-खोमचा दुकानदारों को अनुकूल जगह मुहैया कराने के लिए वेंडिंग जोन बनाने की योजना कागजों में सिमट कर रह गई है। नगर पालिका की ओर से चिह्नित अधिकांश स्थानों पर अतिक्रमण है या फिर दूसरे काम हो रहे हैं। इन स्थानों को अब तक वेंडिंग जोन के रूप में विकसित नहीं किया जा सका है। नतीजा शहर में जहां-तहां पटरियों पर दुकानें सज रही हैं। सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं और राहगीर जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

पथ विक्रेताओं को व्यवसाय के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के मकसद से तीन साल पहले शहरी क्षेत्र में वेंडिंग जोन स्थापित करने की योजना बनी थी। इसके तहत चिह्नित स्थानों पर नगर पालिका की ओर से शेड, पेयजल, पार्किंग व अन्य सुविधाएं विकसित की जानी थी, जिससे दुकानदार इत्मीनान से अपना व्यापार कर सकें और ग्राहकों को भी कोई परेशानी न हो। इस व्यवस्था से शहर को भी जाम से निजात मिलती। पालिका प्रशासन को सभी पटरी दुकानदारों का सर्वे कराकर उन्हें पंजीकृत करते हुए पहचान पत्र और जगह करना था। इससे दुकानदारों में रोज दुकान लगाने के लिए जगह को लेकर होने वाले विवाद से भी मुक्ति मिलती। पंजीकृत पटरी दुकानदारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ मिलना था। सरकार की यह मंशा जिम्मेदारों की सुस्ती से फलीभूत नहीं हो पाई है। तीन साल में नगर पालिका ने वेंडिंग जोन व पार्किंग के लिए 12 स्थान तय किए, लेकिन उन्हें अब तक विकसित नहीं किया जा सका है। अधिकांश स्थानों पर दूसरों का अनधिकृत कब्जा है। शहर में करीब तीन हजार से अधिक पटरी दुकानदार है। इसमें सिर्फ डीएम आवास के पीछे स्थित वेंडिंग जोन के 80 दुकानदारों को प्रमाण पत्र व पहचान पत्र दिया गया, अन्य जगहों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिम्मेदारों की इस सुस्ती का खामियाजा पटरी दुकानदार भुगत रहे हैं। उन्हें कभी जाम लगाने के नाम पर पुलिस की लाठियां खानी पड़ती हैं तो कभी आम राहगीरों के गुस्से का कोपभाजन बनना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिह्नित किए थे यह स्थान
जिलाधिकारी आवास के पीछे, पॉलीटेक्निक कृषि भवन के पास, बदलापुर पड़ाव पर जहांगीराबाद में नगर पालिका टीन शेड, चौकियां मोड़ के सामने, सद्भावना पुल के दोनों साइड पर, किले के पीछे खाली स्थान पर वेंडिंग जोन और कृष्णा हार्ट केयर के सामने, रोडवेज बस अड्डे के पास, नईगंज सार्वजनिक शौचालय के बगल में, बदलापुर पड़ाव पर मार्ट के आगे रोड साइड पर, जल-कल के सामने खाली स्थान, जलनिगम के सामने पार्किंग जोन के लिए जगह चिह्नित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मिलती मुक्ति
शहर में सबसे बड़ी समस्या जाम की है। पार्किंग और वेंडिंग जोन के अभाव में सड़क की पटरियों पर कहीं गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं तो कहीं ठेले लग रहे हैं। पटरियों पर अतिक्रमण के चलते सड़क सिकुड़ गई है। इससे रोजाना घंटों जाम लग रहा है। जाम में फंसने से राहगीर तो परेशान हैं ही, दुकानों पर ग्राहक की पहुंच नहीं हो पाती इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है।

चिह्नित वेंडिंग जोन को विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही सभी स्थल पर जरुरी सुविधाएं मुहैया कराते हुए पंजीकृत पटरी दुकानदारों को पहचान पत्र व प्रमाण पत्र सौंप दिए जाएंगे। -राजकिशोर, ईओ नगर पालिका।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed