फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vegetable prices skyrocketing as soon as summer starts

गर्मी शुरू होते ही आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices skyrocketing as soon as summer starts
जौनपुर। गर्मी शुरू होते ही सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। आम दिनों में बिकने वाली सब्जियों के दाम में दो गुना बढ़ोत्तरी हो गई है। विगत 10 दिनों के भाव पर नजर डालें तो कुछ सब्जियों के दाम को छोड़कर शेष के दाम आसमान छू रहे हैं। बाजार में भिंडी, परवल, करैला और नीबू तो आम आदमी के पकड़ से बाहर हैं। इसके चलते सब्जियां थाली से दूर होती जा रही हैं। भिंडी, परवल, करैला और नेनुआ के दाम 100 रुपये तक पहुंच गया है। महंगाई की मार सबसे अधिक नींबू पर पड़ा है। बाजार में खुदरा दाम छह से आठ रुपये प्रति पीस पहुंच गया। दुकानदार भी नीबू खरीदने से घबरा रहे हैं। गिने चुने ठेले पर नीबू दिखाई दे रहा है। व्यापारियों की माने तो बाजार में जो नीबू आया है, उसकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। आवक कम होने के कारण दाम बढ़ गया है। मंडी के व्यापारी रत्तीलाल का कहना है कि नीबू का आवक अभी कम है। इसके चलते भाव बढ़ गया है। जो व्यापारी पहले मंडी से अधिक सब्जी खरीदते थे, वह अभी से कम सब्जी खरीदना शुरू कर दिए हैं। खासकर ऐसी सब्जी जो महंगी है, उसे तो केवल मेल के लिए ही ठेले पर रख रहे हैं।
विज्ञापन

महंगाई के चलते किचन का बजट बिगड़ गया है। कम सब्जी से ही काम चलाया जा रहा है। बाजार में परवल, भिंडी और करैला जैसी सब्जियों के भाव को आसमान छू रहे हैं। इससे बजट बिगड़ रहा है। - ज्योति सिंह
विज्ञापन

कुछ सब्जियों के दाम को छोड़कर शेष सभी सब्जियों का भाव आसमान छू रहा है। पिछले 10 दिनों से सब्जियों का दाम काफी बढ़ गए हैं, जबकि अभी लगन का सीजन नहीं है। व्यापारियों की माने तो दाम और बढे़गा। - किरन पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बिक रही सब्जियों पर एक नजर
सब्जी 10 दिन पहले आज
परवल 100 80-100
भिंडी 100 80 से 100
बोड़ा 100 100
करैला 80 80
लौकी 35 34 से 40
बैगन 20 30 से 40
कोहड़ा 25 25 से 30
खीरा 40 25 से 30
टमाटर 15 से 20 20 से 30
पालक 10 15 से 20
धनिया 20 30 से 40
नीबू 5 से 8 6 से 8 (एक)
(भाव रुपये प्रतिकिलो में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed