फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vasantik Navratri ends with Havan-worship

हवन-पूजन के साथ वासंतिक नवरात्र का समापन

Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vasantik Navratri ends with Havan-worship
विसर्जन घाट स्थित नवदुर्गा मंदिर पर नवमी के मौके पर कन्या पूजन के लिए बैठीं कन्याएं। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वासंतिक नवरात्र का रविवार को हवन पूजन के साथ समापन हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञ और हवन किया। नौ दिन व्रत रखने वाली महिलाओं ने नौ कन्याओं को पूड़ी-खीर का भोजन कराकर उनकी पूजा की। अपनी सामर्थ्य के हिसाब से दान किया। महिलाओं ने देवी को प्रसन्न करने के लिए पचरा गीत गाया। चुनरी ओढ़ाकर उन्हें विदाई दी। दिनभर देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

नवमी पर मंदिरों में दर्शन और पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सुबह से ही मंदिरों में व्रत रहने वाले भक्तों ने यज्ञ और हवन के लिए पहुंच गए। पूर्वाह्न से लेकर देर रात दर्शन पूजन और हवन के लिए भक्तों की भीड़ रही। मां शीतला धाम चौकिया, मां मैहर मंदिर, मां काली मंदिर, नव दुर्गा शिव मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ रही। बदलापुर देवी स्वरूपा नौ छोहरियों को पूजन अर्चन तथा भोजन कराकर दान दक्षिणा के साथ समापन हुआ। आदि शक्ति मां दुर्गा की उपासना के अंतिम दिन व्रतियों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन पूजन कर जहां अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। वहीं, नौ कन्याओं को भोजन कराकर यथाशक्ति दान किया। राजेश्वरी काली मां मंदिर सरोखनपुर, मैहर मंदिर हकारपुर, वैष्णो देवी मंदिर हरिदास पट्टी, आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर प्राचीन गौरी शंकरधाम चंदापुर में हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां देर शाम तक भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। श्रीराम नवमी पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र को भी लोगों ने नमन किया। मडि़याहूं, खेतासराय, केराकत, जलालपुर, शाहगंज, मछलीशहर आदि क्षेत्रों में नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed