फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Various demands roared employee

विभिन्न मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी

Sat, 03 Sep 2016 01:06 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 03 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Various demands roared employee
धरना प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के लोग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : jounpur
सरकार की जनविरोधी और मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ  15 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में केन्द्रीय श्रमिक संगठनों, औद्योगिक फेडरेशनों, राज्य व केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मचारी गरजे। संगठनों के आह्वान पर बैंक, बीमा, पोस्ट आफिस, भारत संचार निगम, रोडवेज व  बिजली सहित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, दवा प्रतिनिधि, यूपीएमएसआर व राज्य कर्मचारी महासंघ ऑगनबाडी संगठन के सदस्यों ने धरना प्रदर्श किया। इस दौरान मांगों को करने की आवाज बुलंद की। इस दौरान सभी विभागों में काम काज ठप रहा। कलेक्ट्रेट पर करीब  4000 से अधिक कर्मचारियों ने अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन


 वक्ताओं ने कहा कि न्यूनतम वेतन 18000 करने, मंहगाई पर रोक लगाने, श्रम कानूनों के साथ खिलवाड़ नहीं करने, पूरानी पेंशन बहाल करने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, संविदा कर्मी व दैनिककर्मी को नियमित करने,आंगनबाडी,़ आशा, मिडडेमिल, शिक्षामित्रों, ग्राम सेवकों, दैनिकभोगी को राज्यकर्मी करके न्यूनतम वेतन देने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिस पर रोष प्रकट करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार को समय रहते उचित कदम नहीं उठाए जाने पर खामियाजा भुगतने का आगाह किया। वक्ताओं ने मुख्य रूप से सीवी सिंह, राकसप के जिलामंत्री सीबी सिंह, विजय लक्ष्मी शर्मा, राजबली यादव, आरपी सिंह, संजय यादव, कुशम सिंह, अल्का श्रीवास्तव, हेमेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार, विजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, जय प्रकाश सिंह, निखलेश प्रताप सिंह,कल्लू,सुनीता यादव आदि रहे। सभा का संचालन यूपीएमएसआरए के नीरज श्रीवास्तव व अध्यक्षता छह सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया। जिसमें राकसंप के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, बैंकों के संगठन के एसएन जायसवाल, लोनिवि से प्रेमधर उपाध्याय व महासंघ से प्रदीप कुमार सिंह व आंगनबाडी महासंघ की अध्यक्ष सरिता सिंह ने किया।
विज्ञापन


उधर, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में कृषि, सिंचाई, स्वासथ्य, लोनिवि, विकास विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को ट्रेड यूनियन के हड़ताल का समर्थन करते हुए एक्सईएन सिंचाई खंड के परिसर में सभा की। जिसमें पूरानी पेंशन की बहाली आदि मांगों को पूरा करने की मांग की गई। सभा में अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, रामकेश यादव, अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। स्थायी बारहमासी कामों को ठेका प्रथा पर देना, श्रम कानूनों को लागू करने, आठ घंटे का कार्य दिवस घोषित करने आदि मांगों को लेकर दवा प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जेसीज चौराहे पर सभा कर आवाज बुलंद की। सभा में अध्यक्ष अजय चौरसिया, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, राजेश रावतआदि रहे। 22 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी उजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को शासन को पत्र भेजा गया। पत्र भेजने वालों में अध्यक्ष केशव कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव आदि रहे। श्रम विरोधी नीतियों सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघं ने  मुख्य डाकघर में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष आरके मिश्रा, रामउजागीर यादव रहे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी आपु यूनियंस एसोसिएशन ने भी बीएसएनएल कार्यालय पर धरना 12 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर सुरेशचंद्र यादव, एसए कमर,सूर्यनारायण यादव, मदन मोहन राय आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed