फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Various companies selected 1238 people in employment

रोजगार में 1238 लोगों का विभिन्न कंपनियों ने किया चयन

Sat, 30 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Various companies selected 1238 people in employment
करंजाकला में आयोजित वृहद रोजगार मेले में रोजगार प्राप्त करने वाले युवक युवती प्रमाण पत्र के साथ? - फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में शनिवार को लगे रोजगार मेले में 1238 युवाओं को रोजगार हासिल हुआ। विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार के जरिए उनका चयन कर नियुक्ति पत्र दिया। हाथों में नौकरी का पत्र पाकर अभ्यर्थी झूम उठे।
विज्ञापन

राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मेले का उद्घाटन किया। राज्यमंत्री ने चयनित देवेंद्र मौर्या, श्रवण कुमार, रामहरख, भानु प्रताप, सागर यादव, सूरज कुमार, महेंद्र कुमार, आदर्श, राकेश दूबे, रीतू ,रानी कुमारी, शिखा, नन्हे लाल, आकाश यादव, धमेंद्र कुमार दुबे, अशोक दुबे, अरूण कुमार, राकेश कुमार मौर्या और सुरेंद्र गुप्ता आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रोजगार मेले में धनवर्षा बायोटेक रिसर्च, लार्सन एंव टिग्रो, मेंक कल्याणी मंगधा, टूडे होग, एक्सजेंट, वर्धमान, विथुना, श्रीसाई सविर्स, माडल बी, जय कृषक, रिवर्टनेट, रियांस पीएसजी, हैसनवर्ग एंड बेक्ट, उघोग विकास, जेबीएम ग्रुप, जम्मू टू ज्वाइन, नेशनल स्कोरिटी, हैवेल्स आदि कम्पनियों ने चयन किया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि मेले में देश की नामी गिरामी कंपनियों ने रोजगार के लिए चयन किया। इसके पूर्व मंत्री और डीएम ने फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया। इस मौके पर जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव कुमार, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, अभय शर्मा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, चंदन प्रसाद, शिव कुमार, सभाजीत यादव, रामलखन, रामजीत लाल, विश्राम प्रसाद, आशीष कांत, रामसिंह मौर्या, मंडल अध्यक्ष शरद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन

-----
कौशल विकास में प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल सराहनीय है। प्रशिक्षण के दौरान वर्धमान टेक्सटाइल्स ने इंटरव्यू के जरिए रोजगार दिया गया है। इससे मन काफी प्रसन्न है। -शिखा कुमारी सिद्दीकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेले के जरिए रोजगार से पढ़ाई कर रहे युवाओं में आत्मविश्वास बढेगा। मेले में जितने रोजगार के लिए जो छात्र- छात्राएं शामिल हुई सभी को एक बार अवसर मिलना चाहिए। -रितू रानी, आईटीआई सिद्दीकपुर
--
कॉलेज परिसर में कई कंपनियों ने स्टाल लगाकर युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है। मैं पूरी ईमानदारी से कंपनी में काम करूंगी। अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करुंगा। -शुभेंद्र गुप्ता, गभिरन बाजार।

---
आईटीआई कर छह साल से बैठा था। रोजगार मेले में इंटरव्यू देकर एलटी कंपनी में रोजगार मिला है। यह हमारे लिए बडे खुशी की बात है। परिवार के लोग भी काफी खुश होंगे। दूसरे साथियों को भी रोजगार से जोड़ा जाए। -विजय प्रकाश नेहालापुर केराकत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed